हिंदू धर्म में देवता ३३ कोटि हैं या फिर करोड़ ?

33 कोटि या 33 करोड़, क्या है हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की संख्या ?

            कई वर्षों से एक प्रश्न चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमें कहा गया है कि हिन्दू धर्म में 33 कोटि देवता हैं या 33 करोड़ देवी-देवता हैं ?
जानिए क्या है 33 कोटि देवताओं का नाम यदि हम 33 कोटि देवी-देवताओं की बात करते हैं। तो इसमें 8 वसु, 11 रुद्र, 12 आदित्य, इंद्र और प्रजापति शामिल हैं। कई जगहों पर इंद्र व प्रजापति के स्थान पर दो अश्विनी कुमारों को 33 कोटी में शामिल किया गया है। वह 33 कोटि इस प्रकार हैं-

* अष्ट (8) वसुओं के नाम- 1. आप 2. ध्रुव 3. सोम 4. धर 
5. अनिल 6. अनल 7. प्रत्यूष 8. प्रभाष

* ग्यारह (11) रुद्रों के नाम- 1. मनु 2. मन्यु 3. शिव 4. महत
 5. ऋतुध्वज 6. महिनस 7. उम्रतेरस 8. काल 9. वामदेव 10. भव
 11. धृत-ध्वज

* बारह (12) आदित्य के नाम- 1. अंशुमान 2. अर्यमन 3. इंद्र 
4. त्वष्टा 5. धातु 6. पर्जन्य 7. पूषा 8. भग 9. मित्र 10. वरुण 
11. वैवस्वत 12. विष्णु

इन सभी देवताओं से 33 कोटि देवताओं की संख्या पूर्ण होती है और इन्हीं के अन्य नाम भी अलग-अलग प्राचीन धर्माचार्यों के मत हेतु जुड़ जाते हैं। कुछ धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोग कोटि को ही 'करोड़' कहते हैं, किंतु एक मत यह भी है कि 33 करोड़ देवी-देवता भी हो सकते हैं।

Comments